फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : मिष्ठी का सपना है ओलंपिक में तिरंगा लहराना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बिरोंडी गांव स्थित कांशीराम सोसाइटी में रहने वाली नौ वर्षीय मिष्ठी कम उम्र में ही बड़े सपने संजोए हुए हैं। उनका लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। इसी सपने को साकार करने के लिए वह पीडी ताइक्वांडो अकादमी में कोच विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। मिष्ठी प्रतिदिन दो से तीन घंटे अभ्यास कर अपनी तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल को निखार रही हैं। वह जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक सहित कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। मूल रूप से कानपुर की रहने वाली मिष्ठी के पिता उमाशंकर व्यवसायी हैं, जबकि माता सोनम गृहिणी हैं। मिष्ठी वर्तमान में धर्म पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा हैं और पढ़ाई के साथ खेल में भी संतुलन बनाए हुए हैं। मिष्ठी भारतीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अरुणा तंवर को अपना आदर्श मानती हैं। उनका कहना है कि वह भी एक दिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना चाहती हैं। कोच विजय अग्रवाल का मानना है कि मिष्ठी में प्रतिभा, मेहनत और जीत का जज्बा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें