पिल्ले का सिर कटा मिलने पर सोसाइटी में सनसनी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में पिल्ले का सिर कटा मिलने पर सनसनी फैल गई। पिल्ला करीब पौने दो बजे सोसाइटी में प्रवेश किया था। घटना का वीडियो सोसाइटी के सीसीटीवी में कैद हुआ है। निवासियों का कहना है कि घटना जी और आई टावर के बीच की है। हालांकि सिर कैसे कटा अभी तक पता नहीं चल पाया है। सोसाइटी के लाेगों ने बताया कि व्हाट्सएप समूह में मैसेज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आई टावर के कैमरे में यह घटना कैद हुई है। लोगों का कहना है कि पिल्ले को निर्ममता से मारा गया है। लोगों ने किसी हिंसक जानवर की आशंका जताई है। निवासियों ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में पांच पिल्लों को मारा गया है। पुलिस से जांच की मांग की गई है। सोसाइटियों के पशु प्रेमियों ने इस घटना पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि कि पिल्ले को मारने वालों की तत्काल गिरफ्तारी हो। ब्यूरो