संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर के 9 वर्षीय कराटे खिलाड़ी ऋषि थापा ने अप्रैल में हुए दिल्ली स्टेट कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। सब-जूनियर वर्ग (30 किग्रा) के कुमिते मुकाबलों में ऋषि ने सबको प्रभावित किया। इसी के साथ ही उनका चयन जून में देहरादून में होने वाले नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए हो गया।
इसी साल फरवरी में आयोजित मबुनी नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में ऋषि ने स्वर्ण पदक जीता था। ऋषि कोच ओम थापा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं और ग्रीन बेल्ट स्टेप-1 के खिलाड़ी हैं। कम उम्र में ऋषि की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और माता-पिता उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
कोट
ऋषि मेहनती खिलाड़ी है और लगातार अच्छा कर रहा है। इससे पहले भी वह नेशनल तक पहुंचा था, लेकिन थोड़े अंकों से पदक जीतने से चूक गया। हमें पूरी उम्मीद है कि वह स्वर्ण पदक जीतेगा। -ओम सुपरी, कोच