महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शहर के डीआरबी कॉलेज के मैदान पर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें रिंकू इलेवन ने शिवा इलेवन को आठ विकेट से पराजित कर दिया। मैच का शुभारंभ सभासद अभिषेक राज ने किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवा इलेवन की टीम 19.4 ओवर में 162 रन ही बना सकी। रिंकू इलेवन की ओर से गेंदबाज सचिन ने सटीक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिंकू इलेवन ने 14 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। रिंकू इलेवन ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। सचिन चौहान को 5 विकेट और 13 रन बनाने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
विजेता और उपविजेता टीमों को सभासद अभिषेक राज ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच के दौरान सुनील बेनवाल ने कमेंट्री की। प्रमोद व मनोज ने अंपायरिंग की। इस मौके पर शिवा, अतुल चौटाला, राधे, अमन, जुन्नी आदि मौजूद रहे।