फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिजू रोहित के कार्यकाल की होगी जांच, फाइलों से जिसे मिला लाभ वे भी रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स से कार्यकारी अभियंता रिजू रोहित को पद से हटाए जाने का मामला
विज्ञापन

- रिजू ने 12 जनवरी 2024 को गोरखपुर एम्स में संभाला था पदभार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एम्स में 18 महीने पहले कार्यकारी अभियंता रिजू रोहित की नियुक्ति बिना एनओसी के की गई थी। अब उनके कार्यकाल के दौरान स्वीकृत फाइलों और किए गए कार्यों की जांच कराई जाएगी। यह नियुक्ति कार्यकारी अभियंता (ईई) इलेक्ट्रिकल के पद पर हुई थी।
सूत्रों के अनुसार, जांच इस बात की भी होगी कि विभागीय मिलीभगत या किसी विशेष मंशा के तहत यह तैनाती तो नहीं की गई थी। यह देखा जाएगा कि स्वीकृत फाइलों या परियोजनाओं से किन लोगों को प्रत्यक्ष या परोक्ष लाभ मिला। बुधवार को एम्स प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन ईई रिजू रोहित श्रीवास्तव को पद से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 नवंबर 2024 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को शिकायती पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोप था कि श्रीवास्तव उस समय सीपीडब्ल्यूडी में लेवल-6 पर कार्यरत थे लेकिन बिना आवश्यक योग्यता के सीधे लेवल-11 पर पदोन्नति देकर एम्स में नियुक्त किए गए। जांच में पाया गया कि उन्होंने मूल विभाग से एनओसी नियुक्ति के बाद जमा की, जबकि यह पहले अनिवार्य थी। रिपोर्ट में उल्लेख है कि इस प्रक्रिया से केंद्र सरकार को आर्थिक क्षति पहुंची।
एम्स की मीडिया प्रभारी डॉ. आराधना सिंह ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान स्वीकृत फाइलों और किए गए कार्यों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें