फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रणवीर नागर बने एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ग्रेटर नोएडा के गामा-2 स्थित उप निबंधक रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में एसोसिएशन की आम बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। रणवीर नागर को अध्यक्ष और दिनेश शर्मा को सचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर मोहित भाटी, ठाकुर मनोज भाटी और हिमांशु सेन को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, ठाकुर राजेश भाटी और डेविड राज गोला को सहसचिव बनाया गया। दिवाकर सिनसिनवार को कोषाध्यक्ष और जिया खान को सांस्कृतिक सचिव नियुक्त किया गया। विकास सक्सेना को विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


बैठक में सभी पदाधिकारियों का चयन सदस्यों की सहमति से किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने चयन के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अधिवक्ताओं और डीड राइटर्स के हितों की रक्षा के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करेगी। संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देने का भी संकल्प लिया गया। एसोसिएशन का पंजीकरण संख्या GBN/09673/2022-2023 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें