फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवड़ी संस्कृति फिर सत्ता दिलाने में नाकाम होगी : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - दिल्ली की स्थिति दयनीय, इसका जवाब केजरीवाल को देना होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि 10 वर्षों के शासन के बाद भी दिल्ली की स्थिति दयनीय क्यों है, इसका जवाब केजरीवाल को जनता को देना होगा। दिल्लीवासी आज भी प्रदूषण, गंदे पानी, उफनते सीवर, टूटी सड़कें, जलभराव और जाम जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस कारण केजरीवाल की रेवड़ी संस्कृति फिर से सत्ता दिलाने में नाकाम होगी।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि शराब घोटाले में फंसे आप नेताओं का भ्रष्टाचार उजागर हो चुका है, जिससे पार्टी की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। उन्होंने केजरीवाल के रेवड़ी बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उनके मुफ्त पानी और बिजली के वादे अधूरे हैं। जल बोर्ड घाटे में है और गरीब टैंकर माफिया के शिकार हो रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी स्कूलों की स्थिति बदतर है। उन्होंने पूछा कि केजरीवाल ने जनता के पैसे से मुख्यमंत्री निवास बनाने पर 75 करोड़ रुपये क्यों खर्च किए? आप सरकार केवल दिखावे और प्रचार की राजनीति कर रही है, जबकि जनता की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें