ग्रेटर नोएडा(संवाद)। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वर्षगांठ पर दादरी में 10 मई को क्रांति मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जय हो सामाजिक संस्था (ट्रस्ट) के तत्वावधान में आयोजित यह जुलूस नगर पालिका परिषद कार्यालय से शुरू होकर शहीद स्तंभ तक पहुंचेगा। संस्थापक संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि जुलूस में मशाल और केसरिया झंडों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। मंगल पांडे, धन सिंह कोतवाल और राजा राव उमराव सिंह की झांकियां भी निकाली जाएंगी।