फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध गैस रिफिलिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
24 अप्रैल की रात हबीबपुर से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने हबीबपुर में अवैध गैस रिफिलिंग के मामले में बुधवार को आपूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। 24 अप्रैल की रात केके फूड के सामने वाली गली की एक दुकान में रिफिलिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदीप को पकड़ा था। दुकान से चार घरेलू गैस सिलिंडर, एक छोटा सिलिंडर आदि बरामद हुए थे। पुलिस की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक सोनू अग्रवाल भी कोतवाली पहुंचे थे। आरोपी ने स्वीकार किया था कि वह 120 से 130 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करता है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि सिलिंडर को सूरजपुर इंडेन गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें