फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संशोधित- बैंक प्रतिनिधि बनकर ठगे 9.30 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगों ने 9.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने वीडियो कॉल कर खुद को पीएनबी का प्रतिनिधि बताया था। उसने पेंशन जारी रखने के लिए जीवित प्रमाणपत्र ऑनलाइन भरने की सलाह दी। इसके बाद एपीके फाइल भेजकर मोबाइल फोन हैक कर लिया और खाते से धनराशि निकाल ली। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि अजनारा लैंडमार्क अपार्टमेंट के सेक्टर चार निवासी सुरेश गुप्ता सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनका और उनकी पत्नी का जीवनयापन पेंशन पर निर्भर है। सुरेश गुप्ता के मुताबिक, बीते दिनों अनजान व्यक्ति ने कॉल कर खुद को पीएनबी का प्रतिनिधि बताया। कॉल उनकी पत्नी ने रिसीव की थी। उन्होंने संबंधित को फटकार लगाकर भविष्य में फोन न करने की चेतावनी दी।इसके बाद 21 से 23 नवंबर तक आरोपी ने फिर कॉल की। उसने खुद को पीएनबी का प्रतिनिधि बताया। विश्वास में लेने के लिए वीडियो कॉल कर गले में पीएनबी का पहचान पत्र और लोकेशन भी दिखाई। उसने बताया कि पेंशन जारी रखने के लिए उन्हें जीवित प्रमाणपत्र देना होगा। इसके लिए वह ऑनलाइन फार्म भरकर भेज दें। आरोपी ने उनकी मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करने पर मोबाइल हैंग हो गया।
इस बीच 22 नवंबर को उनकी एफडी व बचत खाते से नौ लाख 30 हजार 446 लाख रुपये निकाल लिए गए। सामान की खरीदारी का बिल उनके मोबाइल पर आया। ठगी के बाद भी आरोपी उनको लगातार फोन करके पेंशन और खाते में रुपये आने की बाबत जानकारी मांगता रहा। एडीसीपी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें