ग्रेटर नोएडा। जिला शुल्क समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी मेधा रुपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी मेधा रूपम बैठक में स्कूलों से प्राप्त जवाब और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की करेंगी। शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद अभिभावकों ने स्कूलों के खिलाफ करीब 45 शिकायतें दर्ज कराई थीं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें बिना उचित प्रक्रिया के फीस बढ़ाने को लेकर हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से सभी शिकायतों पर संबंधित स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा गया था। स्कूलों की ओर से दिए गए जवाब के आधार पर जिला शुल्क समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है। अब जिलाधिकारी बैठक में इन रिपोर्टों की समीक्षा करेंगी और आगे की कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश जारी करेंगी। ब्यूरो