फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शतरंज चैंपियनशिप में गोयनकंस का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रो ने इंटर स्कूल वॉरियर शतरंज चैंपियनशिप में
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इंटर स्कूल वॉरियर शतरंज चैंपियनशिप में जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन 2 अगस्त 2026 को गाजियाबाद के वसुंधरा में स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं-बी के छात्र राघव दुबे ने दूसरा, कक्षा पांचवीं-ए के छात्र विवान वत्स ने चौथा, कक्षा छठी-ए के छात्र विवान शर्मा ने सातवां, कक्षा पांचवीं-सी के छात्र आयुष्मान ने दसवां और कक्षा सातवीं-सी के छात्र लविश खारी ने पंद्रहवां स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के चेयरमैन टीपी सिंघल और प्रधानाचार्य डॉ. राजीव वर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में सहायक होती हैं। विद्यालय के खेल शिक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास और मेहनत को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें