फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभागीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिकता है। विकास कार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा किया जाए। इसके लिए विभागाध्यक्ष नियमित समीक्षा करें और आपसी समन्वय बनाए रखें।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त ऊर्जा, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और समाज कल्याण समेत कई विभागों की प्रगति जांची गई। सीएम डैशबोर्ड पर डी श्रेणी में शामिल विभागों को कार्ययोजना बनाकर सुधार करने के निर्देश दिए गए। पोर्टल पर सूचनाएं नियमित रूप से अद्यतन रखने को भी कहा गया। सीडीओ ने निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने और नियमित स्थलीय निरीक्षण करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की निगरानी और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें