फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हार्ट अटैक से हुई थी सेवानिवृत्त इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों बोले मारपीट से दहशत में गई जान, दूसरे दिन भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। खाजपुर गांव में शनिवार रात दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नरेंद्र सिंह (66) की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। वहीं, परिजन अभी भी प्रॉपटी विवाद में मारपीट से जान जाने का दावा कर रहे हैं। परिजनों ने दो दिन बाद भी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।

मामले में नरेंद्र के बेटे विश्वेंद्र सिंह अत्री ने खाजपुर गांव निवासी कुनबे के ही पांच लोगों पर घर में घुसकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि बेटे की शिकायत को देखते हुए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेंद्र के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले और मौत की वजह हार्ट अटैक आई है। मृतक का बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं विश्वेंद्र सिंह अत्री ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने पुलिस पर मामले को गलत दिशा में ले जाने का आरोप लगाया। विश्वेंद्र ने कहा कि नरेंद्र के साथ घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट का वीडियो सबके सामने है। कुछ लोगो ने पांचों आरोपियों को मारपीट करते हुए देखा भी था। विश्वेंद्र ने बताया कि शनिवार दिन में पिता को आरोपियों ने प्रॉपर्टी विवाद में भुगत लेने की धमकी दी थी। जिसकी सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचे थे। हालांकि उनसे पहले ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

वकीलों के साथ करेंगे कोतवाली का घेराव
नरेंद्र के दोनों बेटे फरीदाबाद जिला न्यायालय में वकालत करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की तो ग्रामीण और वकीलों के साथ मिलकर कोतवाली का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और बिसरा को सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। - सार्थक सेंगर,एसीपी जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें