फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सरकारी स्कूलों में तीसरी से ग्यारहवीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्कूलों को आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट वर्ग, प्रैक्टिकल वर्क के अंक व उपस्थिति को करना है अपलोड
विज्ञापन


-शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को इस काम के लिए दिया है 23 मार्च तक का समय

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में तीसरी से नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के बच्चों के रिजल्ट को जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने रिजल्ट तैयार करने के लिए सभी स्कूल प्रमुखों को 23 मार्च शाम पांच बजे तक छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड करने को कहा है। इसमें स्कूलों को बच्चों के आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट वर्क, प्रैक्टिकल वर्क, सह-शैक्षिक ग्रेड के अंक, कॉमन वार्षिक स्कूल परीक्षा व उपस्थिति को अपलोड करने हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए स्कूलों को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया है। 23 मार्च के बाद लिंक को ब्लॉक कर दिया जाएगा। स्कूलों में यह सत्र समाप्त होने वाला है और अगले सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। निदेशालय ने कहा है कि अंकों को अपलोड करना अनिवार्य है। स्कूलों को स्पष्ट कर दिया गया है कि निदेशालय द्वारा स्कूलों को प्रदान की गई प्रदर्शन प्रोफाइल (रिपोर्ट कार्ड) उन छात्रों के लिए मुद्रित नहीं की जाएगी जिनके सह-शैक्षिक, उपलब्धियों और उपस्थिति के ग्रेड स्कूल द्वारा ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाएंगे। अंकों को अपलोड करने में कोई खामी पाई जाती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित परीक्षा इंचार्ज व स्कूल प्रमुख की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें