1 अप्रैल से स्कूलों में शुरू होगा नया शिक्षण सत्र
यमुना सिटी(संवाद)। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पहली से आठवीं तक के परिणाम 30 मार्च को आएंगे। एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा। इसके पहले ही विद्यार्थियों को नए सत्र की किताबें मिल जाएंगी।
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को विषयवार नई पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। पुस्तकों के वितरण की समय सीमा 31 मार्च तय की गई है, ताकि विद्यार्थियों को नए सत्र की शुरुआत से ही पढ़ाई के लिए किताबें मिल सकें।
कोट
एक अप्रैल को नया सत्र शुरू होने से पहले ही कॉपी-किताबें वितरित कर दी जाएंगी। 30 मार्च को विद्यार्थियों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
-राशिद खान, खंड शिक्षा अधिकारी