-डिस्ट्रिक्ट आउटरीच कार्यक्रम में 70 से अधिक लोग हुए शामिल
फोटो है
-
नोएडा। सेक्टर 24 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को निधि आपके निकट 2.0 के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ईपीएफओ ने सेक्टर-59 स्थित एम/एस मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड, में संपन्न कराया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य नियोक्ताओं, अंशदाताओं, पेंशनर्स और सदस्यों की शिकायतों का तुरंत समाधान करना और उन्हें विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा। कार्यक्रम में जीवन प्रमाण पत्र, सदस्य प्रोफाइल अपडेट और ई-नामांकन हेतु अलग-अलग डेस्क स्थापित की गईं। इस दौरान लगभग 70 लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें से 64 आगंतुकों का पंजीकरण हुआ। इस दौरान 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 02 शिकायतों का समाधान 3-7 कार्य दिवस में किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रवर्तन अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी अवनीश मीना ने किया। वहीं, प्रभारी अधिकारी सुयश पांडेय और सहायक भविष्य निधि आयुक्त रविन्द्र कुमार ने प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से प्रतिभागियों को भविष्य निधि योजनाओं व प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में मिंडा कॉरपोरेशन की ओर से हेड कॉर्पोरेट अफेयर्स अमित जालान, बिजनेस हेड महेंद्र सिंह भाटी और एचआर हेड हिरान्कर सिंह मौजूद रहे।