फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीवर ओवरफ्लो से निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में सीवर लाइन ओवर फ्लो होने से लोगों की समस्या बढ़ गई है। सीवर के ओवर फ्लोर और नालियों का पानी की निकासी न होने कारण घरों के बाहर गंदा पानी जमा हो रहा है। जिससे मच्छर पनप रहे हैं। सेक्टरों डेंगू और बुखार वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शिकायत पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


ग्रेनों के सेक्टर अल्फा-2 में बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं। सेक्टर के विभिन्न ब्लॉक और मार्ट के बाहर गंदा पानी जमा हो गहा है। सीवर लाइन घरों के बाहर ओवरफ्लो हो रही है, जिसका खामियां लोगों को उठाना पड़ा रहा है। निवासियों का कहना है कि पूरे सेक्टर में जगह-जगह कम से कम 50 जगह पानी भरा पड़ा है। इसका खामियां सेक्टर वासी भुगत रहे हैं। आरोप है कि घरों के बाहर सीवर जाम पड़ा है। कई बार ग्रेनों प्राधिकरण के अधिकारियों को कई लिखित में शिकायत की गई है, लेकिन सीवर की सफाई करने और जलभराव की समस्या को दुरुस्त करने की दिशा में कोई काम करने को तैयार नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें