फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली की समस्या से निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-61 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट में पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है। आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से सोसाइटी के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए सदस्य पुष्पा शाह ने बताया कि तेज हवा चलते ही बिजली चली जाती है और काफी देर तक बिजली नहीं आती। उन्होंने कहा कि बार-बार बिजली जाने से बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी होती है। वहीं, बिजली कटौती से लिफ्ट और अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रभावित होती हैं। निवासियों का कहना है कि यह समस्या निरंतर बनी हुई है। इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें