फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नहर बाईपास में गंदगी से लोग परेशान, आवागमन भी प्रभावित

विज्ञापन
दादरी के नहर बाईपास नहर में गंदगी फैली हुई है। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दादरी। नगर के रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से जीटी रोड को जोड़ने वाले नहर बाईपास में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी नहर से निकलने वाली झाड़ियां और गंदगी सड़क किनारे डाल देते हैं। इससे सड़क पर कीचड़ फैल जाता है और आवागमन प्रभावित होता है।

नहर की पटरी के दोनों ओर लोगों के मकान बने हुए हैं। एक तरफ पक्की सड़क है, जबकि दूसरी तरफ पटरी की हालत खराब है। इस मार्ग से छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी नहर में जा रहा है। लंबे समय से पानी की निकासी नहीं होने के कारण नहर में गंदगी जमा है और दुर्गंध फैल रही है। लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण मच्छर और अन्य कीट पनप रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की ओर से नहर की सफाई कराई जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई के बाद नहर से निकली झाड़ियां और गंदगी सड़क के किनारे ही डाल दी जाती है। वाहनों के आवागमन से यह गंदगी सड़क पर फैलकर कीचड़ में बदल जाती है। स्थानीय लोग गंदगी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं और पालिका परिषद से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


नहर में झाड़ियां और गंदगी जमा होने से कीट पनप रहे हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को खतरा बना रहता है। - राजपाल सिंह
नगर के आसपास के घरों का गंदा पानी नहर में जाने से गंदगी बनी रहती है। दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। - मोबिन
नहर से निकली गंदगी सड़क किनारे डाल देने से वाहनों के आवागमन के कारण वह सड़क पर फैल जाती है और कीचड़ बन जाता है। - उदयवीर
सिंचाई विभाग का पानी नहीं आने से नहर में गंदगी जमा है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। - ऋषि कुमार जिंदल

दादरी के नहर बाईपास नहर में गंदगी फैली हुई है। संवाद

दादरी के नहर बाईपास नहर में गंदगी फैली हुई है। संवाद

दादरी के नहर बाईपास नहर में गंदगी फैली हुई है। संवाद

दादरी के नहर बाईपास नहर में गंदगी फैली हुई है। संवाद

दादरी के नहर बाईपास नहर में गंदगी फैली हुई है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें