ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी के निवासियों ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े किए हैं। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी की सुरक्षा रामभरोसे है। कई बार लिखित शिकायत दी गई, ईमेल भेजे गए उसके बाद भी सोसाइटी में प्रवेश नियंत्रण प्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो पुलिस प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाया जाएगा। प्रतिनिधि एसजेपी इंफ्राकान पवन अग्रवाल ने कहा कि किसी भी वाहन को सोसाइटी के अंदर अनुमति के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। बेसमेंट पार्किंग क्षेत्र में रेनोवेशन का कार्य चल रहा है। इस कारणवश पुन: आवंटन की प्रक्रिया में तीन से चार माह का समय लगेगा। ब्यूरो