फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रजिस्ट्री, मेंटेनेंस ब्याज, पेनल्टी वेवर जैसे मुद्दों को निवासियों ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ बिज पार्क में 7वें एवेन्यू के निवासियों और गौड़ प्रबंधन के बीच विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें रजिस्ट्री प्रक्रिया, एडवोकेट फीस, मेंटेनेंस ब्याज, पेनल्टी वेवर और रजिस्ट्री कैंप सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रबंधन ने रजिस्ट्री स्लॉट को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यूनिट की स्टांप ड्यूटी जमा करने की तारीख और वर्ष के क्रम के अनुसार ही रजिस्ट्री के लिए कॉल की जा रही है।

निवासी ज्ञान चंद्र पांडेय ने बताया कि एडवोकेट फीस को लेकर भी लोगों ने चिंता जाहिर की है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि एडवोकेट फीस का निर्धारण उनके स्तर पर नहीं होता, बल्कि यह लीगल फोरम द्वारा तय किया जाता है। इसलिए इसमें बदलाव या बातचीत करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। मेंटेनेंस शुल्क पर लगे ब्याज और पेनल्टी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रबंधन ने ब्याज और पेनल्टी माफ करने के लिए उच्च स्तर पर अनुमोदन भेजने और जल्द समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब हाउस में रजिस्ट्री कैंप लगाने का प्रस्ताव
एल टावर की रजिस्ट्री करीब एक महीने के भीतर पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं 7वें एवेन्यू की सभी रजिस्ट्रियां दीपावली तक पूरी करने का आश्वासन दिया गया। निवासियों ने सुविधा के लिए 7वें एवेन्यू क्लब हाउस में रजिस्ट्री कैंप लगाने का प्रस्ताव भी रखा, ताकि लोगों को गौड़ बिज पार्क जाने की परेशानी न हो। प्रबंधन ने इस प्रस्ताव पर उच्च अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें