फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिलापट का मुद्दा चर्चा में आने के बाद विरोध में उतरे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों ने बिल्डर प्रबंधन पर लगाया पैसों के गलत इस्तेमाल का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-2 में शिलापट को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिलापट को लेकर अब अन्य सेक्टरों के लोग भी खुलकर विरोध पर उतर आए हैं। इसके साथ ही शिलापट का मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का आरोप है कि आरडब्ल्यूए पदाधिकारी सेक्टरों की मूलभूत समस्याओं जैसे सफाई, सीवर, पार्क और सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। उनके पैसों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टरों के निवासियों ने भी लोगों के पैसे से लगाए गए नेम प्लेट को हटाने की मांग तेज कर दी है। उनका कहना है कि सेक्टरवासियों से जमा किए गए पैसों का इस्तेमाल आरडब्ल्यूए पदाधिकारी अपने स्वार्थ के लिए कर रहे हैं। हर सेक्टर में सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, पार्क रखरखाव और गेट सौंदर्यीकरण के नाम पर निवासियों से लाखों रुपये जमा किए जाते हैं। सेक्टर के गेटों को चमकाने और सजाने के नाम पर 10 से 15 लाख रुपये तक खर्च किए हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में उन्होंने गेटों पर अपने नाम और फोटो तक लगवा लिए हैं। इससे सेक्टरवासियों में गहरी नाराजगी है। हाल ही में सेक्टर डेल्टा-1 में भी ऐसा ही मामला सामने आया। यहां शिलापट पर दर्ज नामों का विरोध होने के बाद मौजूदा आरडब्ल्यूए ने सेक्टरवासियों की सहमति से पुरानी आरडब्ल्यूए द्वारा लगाए गए पत्थरों को हटाने का निर्णय लिया और उन पर हथौड़ा चला दिया गया। इस कदम का डेल्टा-2 और अन्य सेक्टरों के निवासियों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें