माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हेमिस्फेयर सोसाइटी में बेसमेंट में गंदा पानी भरे होने से निवासी परेशान हैं। इससे निवासी बीमार भी हो रहे हैं। आरोप है कि सोसाइटी में एसटीपी काम नहीं कर रहा है। जिसके कारण गंदा पानी बेसमेंट में भरा रहता है। शिकायत करने पर दिखावे के रूप में मोटर लगाकर गंदे पानी को निकाल दिया जाता है, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो रहा।
निवासी अभिषेक ने बताया कि वे कई महीनों से परेशान है। हर बार केवल भरोसा दिया जाता है लेकिन काम नहीं होता। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से की है। टीम ने सोसाइटी में निरीक्षण किया। जिसमें कई कमियां मिलीं।
प्राधिकरण ने एओए को निर्देशित किया था कि सीवर लाइन की तत्काल मरम्मत, बेसमेंट की सफाई और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। मच्छरों की रोकथाम हेतु नियमित फॉगिंग की जाए। लेकिन कार्य नहीं हुए।