फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एओए चुनाव न होने पर निवासियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
एओए चुनाव न होने पर निवासियों ने जताया विरोध
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी से प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज एक सोसाइटी में डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश के बाद भी अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) का चुनाव नहीं होने से निवासी परेशान हैं। आरोप है कि चुनाव अधिकारी द्वारा कमेटी गठित या प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है।
निवासी संजय शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में लगातार बढ़ रहीं समस्याओं और उनके समाधान की मांग को लेकर लोगों ने एओए गठन की मांग डिप्टी रजिस्ट्रार से की थी। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा एक आदेश जारी किया गया और एक महीने के अंदर चुनाव कराने के निर्देश दिए, जिसके लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किया गया लेकिन अभी तक चुनाव की प्रक्रिया को लेकर कोई पहल शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से इसकी दोबारा से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ ही चुनाव अधिकारी से भी लगातार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है। चुनाव अधिकारी द्वारा एक नोटिस मेंटेनेंस प्रबंधन को जारी कर दिया जाता है, जिसके बाद कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। सोसाइटी निवासी शशि भूषण ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा एओए चुनाव के लिए लोगों की सदस्यता का काम पूरा नहीं किया जा रहा है। एओए सदस्यता अभियान चला रहे हैं, जिसके तहत उन्होंने अभी तक 300 घरों को जोड़ लिया है। इस मामले को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी आशीष कुमार मौर्य से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें