फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुलेसरा डूब क्षेत्र के लोगों ने किया एनपीसीएल कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार इकोटेक वन एक्सटेंशन ​स्थित एनपीसीएल के कार्यालय का घेराव करते कुले
विज्ञापन
- लोगों ने लगाया आरोप एनपीसीएल ने बंद कर दी बिजली आपूर्ति, कनेक्शन देने की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा गांव के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने रविवार को औद्योगिक सेक्टर उद्योग विहार इकोटेक वन एक्सटेंशन स्थित एनपीसीएल कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि एनपीसीएल कनेक्शन नहीं दे रहा है। उनके घरों की बिजली भी काट दी गई। जबकि डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली आपूर्ति करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सूचना पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एनपीसीएल अफसरों ने सोमवार को लिखित शिकायत देने का आश्वासन दिया है।

निवासियों ने बताया कि कुलेसरा गांव के डूब क्षेत्र में सनराइज कॉलोनी, मधुबन विहार, पवन एन्क्लेव, परशुराम विहार, मयूर कुंज समेत अन्य कॉलोनी में करीब 3 हजार लोग रहते है। जो लंबे समय से बिजली कनेक्शन देने की मांग कर रहे है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। अभी वहां चोरी की बिजली चल रही है। पुस्ता रोड पर फॉर्म हाउस के पास एक ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। उसी से सभी घरों में बिजली जल रही है। एनपीसीएल ने अभियान चलाकर सभी के तार काट दिए है। पिछले एक सप्ताह से सभी अंधेरे में रहने को मजबूर है। गर्मी के बीच रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी निवासी कनेक्शन देने की मांग कर रहे है, लेकिन कंपनी कनेक्शन नहीं दे रही है। आरोप है कि वहां पर बिजली माफिया कनेक्शन देकर अवैध वसूली कर रहे है। उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बात से नाराज निवासियों ने सुबह पहले बैठक की। फिर सैकड़ों की संख्या में एनपीसीएल कार्यालय पहुंचे, लेकिन रविवार होने के कारण कार्यालय बंद मिला। सूचना पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एनपीसीएल के अफसरों से बात कराई। निवासियों ने बताया कि एनपीसीएल अफसरों ने सोमवार को शिकायत देने को कहा है। जिसके बाद सभी वापस लौट गए। वहीं श्री बालाजी समिति कनेक्शन के मुद्दे पर हाईकोर्ट में लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें