फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरजी रेजीडेंसी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजी रेजीडेंसी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सात वर्ष से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे, कई फ्लैटों की रजिस्ट्री तक नहीं हुई
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। लंबित मांगों को लेकर रविवार को आरजी रेजीडेंसी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने प्रदर्शन किया। सोसाइटी के निवासियों ने पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


निवासियों का कहना था कि प्रोजेक्ट बने लगभग सात वर्ष हो चुके हैं। लेकिन अब तक जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। कई फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हुई हैं। पार्क का काम अधूरा है। सोसाइटी में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। सोलर पावर का काम नहीं हो पाया है। क्लब, स्वीमिंग पूल, स्पोर्ट्स रूम सहित अन्य सुविधाओं को अब तक विकसित नहीं किया गया है। बिल्डिंग की हालत जर्जर हो रही है। निवासियों ने स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की है, लेकिन बिल्डर ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। सोसाइटी के बेसमेंट और पार्किंग एरिया में जगह-जगह लीकेज की समस्या से निवासी परेशान हैं। निवासियों ने कहा कि जब तक बिल्डर और प्राधिकरण समस्याओं का समाधान नहीं करेगा तब तक हर रविवार को प्रदर्शन किया जाएगा। एओए के सचिव अशोक बिंदलिश, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, शिव अवस्थी, पुष्पेंद्र, दिनेश देवांगन, रजनी अग्रवाल, वेद अरोरा, आरपी गुप्ता, विवेक पुरी, सुषमा ठकराल, राकेश ठकराल, आरसी सेठ, श्याम जैन, एचएस मेहरा, अनिल यादव, प्रवीण कुमार, नीलम शुक्ला, भगत, नितिन शर्मा, हरीश पाहवा समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें