फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुले नाले और दूषित पानी से परेशान पार्श्वनाथ प्रेस्टीज के निवासी

विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 93 स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन। संवाद
विज्ञापन
पीसीसी : निवासियों ने कहा- शिकायतों के बावजूद नहीं किया समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-93 स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी के निवासी 25 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने खुले नाले, जर्जर बिजली व्यवस्था, दूषित पेयजल, जलभराव, खराब ड्रेनेज सिस्टम, फायर सुरक्षा की अनदेखी और सार्वजनिक परिवहन की कमी के मुद्दों को उठाया। निवासियों का आरोप है कि वर्षों से विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और नोएडा प्राधिकरण से शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

निवासियों ने कहा कि नालों की नियमित सफाई नहीं होती है। इस निकलने वाली बदबू की वजह से नाले के पीछे स्थित मंदिर तक जाना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के दौरान नाले का पानी सोसाइटी के मुख्य गेट के सामने की सड़क पर आ जाता है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में आज भी पुरानी ओवरहेड बिजली लाइन हैं। तेज हवा या बारिश होने पर तार आपस में टकरा जाते हैं, जिससे ट्रिपिंग शुरू हो जाती है और कई बार घंटों बिजली गुल रहती है। बार-बार बिजली आने-जाने से कई घरों में टीवी, फ्रिज, एयर कंडीशनर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो चुके हैं। बिजली कटने के बाद डीजल जनरेटर चलाना मजबूरी बन जाता है, जिससे मेंटेनेंस का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण ने वर्षों से हमारी समस्याओं को नजरअंदाज किया है। खुले नालों को ढकने और ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। - रजनीश नंदन, प्रेसिडेंट, सोसाइटी
विज्ञापन

हमने सांसद, विधायक, सीएम से लेकर पीएम तक शिकायत की है। इसके बावजूद समाधान के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। - अमित कुमार जैन
स्टॉप बनने के बावजूद बस सेवा शुरू नहीं हुई। ट्रैफिक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में जल्द सुधार किया जाना चाहिए। - सुरेंद्र बतरा
खुले नालों की बदबू के कारण मंदिर तक जाना मुश्किल हो गया है। नियमित सफाई और नालों को ढकना जरूरी है। - प्रकाश नाथ शरण
चुनाव के समय बड़े-बड़े नेता सोसाइटी में जरूरत आते हैं। पर जब भी बात इसमें काम की होती है कोई जन प्रतिनिधि नहीं सुनता है। - आनंद नंदन
गंगाजल के नाम पर दूषित पानी मिल रहा है। पानी की गुणवत्ता में जल्द सुधार होना चाहिए। हमें खुद उस पानी को साफ करने के लिए मशीनें लगाई हुई हैं। - निशि
बार-बार बिजली कटने और गंदगी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ट्रिपिंग की वजह से कई बार घर के टीवी फ्रिज और पंखे तक खराब हुए हैं। - आरती

नोएडा। सेक्टर 93 स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन। संवाद

नोएडा। सेक्टर 93 स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन। संवाद

नोएडा। सेक्टर 93 स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन। संवाद

नोएडा। सेक्टर 93 स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन। संवाद

नोएडा। सेक्टर 93 स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन। संवाद

नोएडा। सेक्टर 93 स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन। संवाद

नोएडा। सेक्टर 93 स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी में अमर उजाला संवाद का आयोजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें