फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बर्ड फ्लू पर अलर्ट, 226 सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चिकित्सा और वन अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश
विज्ञापन

16 पोल्ट्री फार्म हैं जिले में
1.17 लाख पक्षीं हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पशु चिकित्सा और वन अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिए हैं। जिले में 16 पोल्ट्री फार्म हैं। इनमें 1.17 लाख पक्षी हैं। अब तक इन फार्म में 226 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जांच में अभी तक जिले में कोई भी वर्ड फ्लू का मामला प्रकाश में नहीं आया है।
शुक्रवार को दिल्ली के चिड़ियाघर में दो पक्षियों केे वर्ड फ्लू से मरने का मामला आया। इस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सभी पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजा है कि गौतमबुद्धनगर दिल्ली से सटा है। बहुत आबादी का दिल्ली आना-जाना रहता है। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।
विज्ञापन


ये सावधानियां हैं जरूरी

पक्षियों से दूरी बनाना, मृत या बीमार पक्षियों को न छूना, उचित स्वच्छता बनाए रखना, पोल्ट्री और अंडों को अच्छी तरह पकाना, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचना शामिल है। इसके अलावा पोल्ट्री फार्मों को भी सुरक्षित और स्वच्छ रखना चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन

दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू के मामले प्रकाश में आने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी पशु चिकित्सा और वन अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
- डाॅ. अरुण कुमार संचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें