फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनसुनवाई में ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेनो वेस्ट में प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान सड़क, सीवर और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। खैरपुर गुर्जर गांव के प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में विकास कार्य ठप पड़े हैं। सड़कें जर्जर हैं और सीवर लाइन का काम अधूरा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं सेक्टर-3 निवासी राजेश ने एस्टर पब्लिक स्कूल के पास एक विला में अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया और कार्रवाई की मांग की। बिसरख/जलालपुर के योगेंद्र ने अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत दोहराते हुए कहा कि तीन साल से केवल आश्वासन मिल रहा है। प्राधिकरण ने सभी मामलों पर संज्ञान लेकर जल्द समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें