नोएडा। सेक्टर-42 चौराहे के पास बुधवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार तीन लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार रात सेक्टर-42 चौराहे के पास सीएनजी कार में आग लगी थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।