फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों के झगड़ों से परेशान गौड़ यमुना सिटी के निवासी

Sat, 31 Oct 2026 06:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- अवैध पीजी और मेस पर उठाए सवाल, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में छात्रों के बीच आए दिन हो रहे झगड़ों से निवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि लगातार मारपीट की घटनाओं से सोसाइटी का माहौल खराब हो रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोसाइटी निवासी श्रवण कुमार और योगेश भाटी ने आरोप लगाया कि यहां संचालित अवैध पीजी और मेस के कारण छात्रों की संख्या बढ़ रही है। छात्रों के बीच होने वाले झगड़ों से अन्य निवासियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से सोसाइटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा प्रभावित होती है। निवासियों ने प्रबंधन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि झगड़ों पर रोक लगे और सोसाइटी में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें