फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिवालिक होम्स की आठों लिफ्टें बंद, 350 परिवार परेशान

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की शिवालिक होम्स सोसाइटी की सभी टॉवरों की सारे लिफ्ट्स को सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- शिकायतों के बीच मेंटेनेंस टीम ने बंद कीं लिफ्टें, बैठक के बाद दोबारा शुरू हुआ संचालन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शिवालिक होम्स सोसाइटी में शनिवार को मेंटेनेंस टीम ने चारों टावरों की सभी आठ लिफ्टें बंद कर दीं। इससे करीब 350 परिवारों को परेशानी हुई। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों को हुई। सोसाइटी में तीन टावर 14 मंजिला और एक टावर 19 मंजिला है। प्रत्येक टावर में दो लिफ्ट हैं।
विज्ञापन

निवासी हिमांशु शेखर ने आरोप लगाया कि लंबे समय से लिफ्टों के रखरखाव और मरम्मत की शिकायत की जा रही थी, लेकिन समाधान करने के बजाय सभी लिफ्टें बंद कर दी गईं। मेंटेनेंस टीम का कहना है कि निवासी बिल्डर पर दबाव बनाने के लिए अलग-अलग जगह शिकायत कर रहे हैं। लिफ्ट बंद होने से ऊपरी मंजिलों पर रहने वालों को परेशानी हुई। निवासियों और मेंटेनेंस टीम के बीच करीब डेढ़ घंटे बैठक चली। बातचीत के बाद सभी लिफ्टें चालू कर दी गईं। निवासियों ने नियमित रखरखाव और स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें