फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत झेल रहे 55 टावरों के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण पर जलापूर्ति नहीं करने का आरोप, एक हफ्ते से स्थिति गंभीर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंगवुड सोसाइटी के निवासी भीषण गर्मी की मार तो झेल ही रहे हैं ऊपर से जल संकट भी खड़ा हो गया है। सोसाइटी के 55 से अधिक टावरों में रहने वाले लोगों को मंगलवार को भी पानी की कमी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण की ओर से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं की जा रही है जिसके कारण अंडरग्राउंड वाटर टैंक पूरी तरह नहीं भर पाते और कई घरों में पानी खत्म हो जाता है।

निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि लोगों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में गर्मी शुरू होने के साथ ही जल संकट शुरू हो गया था। एक सप्ताह से स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन

पर्याप्त जलापूर्ति न होने के कारण अंडरग्राउंड टैंक खाली रह जाते हैं और कई टावरों में पानी समाप्त हो जाता है। इसके बाद टैंकरों के माध्यम से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। कई लोग बाल्टियों में पानी भरकर अपने घरों तक ले जाने को मजबूर हैं। लगातार बनी इस समस्या से सभी लोग परेशान हैं। वहीं, लवेश कुमार ने बताया कि पानी की कमी के कारण घरों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। हर माह पानी की समस्या निवासियों के लिए आफत बन जाती है।
..........
घरों में पहुंचा गंदा पानी
लोगों का आरोप है कि सोसाइटी के एसटीपी में पानी का उचित शोधन नहीं किया जा रहा है और उसे सीधे घरों के बाथरूमों में सप्लाई किया जा रहा है। उनका कहना है कि कई बार यह पानी किचन की लाइन में भी पहुंच जाता है। दो दिन पहले भी कई घरों की रसोई में गंदे पानी की आपूर्ति होने की शिकायत सामने आई थी। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें करने के बावजूद मेंटेनेंस प्रबंधन कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है, जिससे उनकी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

-

सेक्टरों में गंदा पानी पीने से बीमार पड़ रहे लोग
सेक्टरों में भी गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत निवासियों की ओर से की जा रही है अल्फा 2 में रहने वाले राकेश ने बताया कि कभी अचानक गंदा पानी आने लगता है। भीषण गर्मी में गंदे पानी पीने के कारण लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हो रही है। बीटा दो में रहने वाली नीलम ने बताया कि सेक्टर में गंदे पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुईं है। हर बार प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से दावे कर दिए जाते हैं कि सेक्टर में पानी की सप्लाई के लिए लाइन बदली जा रही हैं लेकिन न ही लाइन बदली जा रही हैं और न ही पानी लोगों को स्वच्छ मिले उसकी कोई व्यवस्था हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें