फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 22-डी में मेंटेनेंस कार्यालय शुरू नहीं होने से सोसाइटी के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- निवासी बोले- बिजली कटौती के दौरान रुक जाती है लिफ्ट, मेंटेनेंस रूम में नहीं मौजूद रहता कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। यमुना सिटी की 22-डी सोसाइटी में प्राधिकरण ने मेंटेनेंस कार्यालय तो बना दिया लेकिन यहां पर किसी कर्मचारी की तैनाती नही की। कर्मचारी नहीं होने के कारण सोसाइटी में होने वाली छोटी मोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ता है। यह हाल तब है, जब सोसाइटी के लोगों से दो साल पहले ही मेंटेनेंस कार्यालय के लिए शुल्क जमा कराया जा चुका है।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में मेंटेनेंस कार्यालय में शिकायतों को सुनने और उनका समाधान करने के लिए कोई कर्मचारी नियमित रूप से मौजूद नहीं रहता। किसी समस्या के उत्पन्न होने पर लोगों को यह समझ नहीं आता कि वे अपनी शिकायत किसके समक्ष रखें। सोसाइटी में लिफ्ट की समस्याएं भी लगातार बनी हुई हैं। लिफ्ट के रखरखाव और आपातकालीन सहायता के लिए कोई व्यवस्था दिखाई नहीं है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि बिजली कटौती के दौरान लिफ्टों के संचालन के लिए कोई बैकअप सिस्टम उपलब्ध नहीं है। सोसाइटी की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और मरम्मत कार्यों के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

-
बिजली जाते ही बीच में रुक जाती है लिफ्ट
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि निवासी लिफ्ट का इस्तेमाल करने से डरते हैं। क्योंकि बिजली जाते ही लिफ्ट बीच में रुक जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यदि किसी समय कोई बच्चा, बुजुर्ग या अन्य व्यक्ति लिफ्ट में फंस जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। कई बार लिफ्ट बंद होने पर लोग इसमें फंस भी चुके हैं। लोगों ने सोसाइटी प्रबंधन से लिफ्टों के लिए तत्काल बैकअप व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण से कई बार संपर्क किया, लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


- सोसाइटी में लिफ्ट गार्ड नियुक्त नहीं किया गया है। यहां तक कि अगर कोई गार्ड नियुक्त भी हो जाए तो उसके बैठने के लिए गार्ड रूम तक की व्यवस्था सोसाइटी में नहीं की गई है। राकेश त्रिपाठी
- सोसाइटी में मेंटेनेंस रूम तो बनाया गया है। लेकिन निवासियों की शिकायत की सुनवाई करने के लिए उस रूम में कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहता। किशोर चंद
- सोसाइटी में बिजली जाने पर लिफ्ट सुविधाओं का ठप होना एक मुख्य परेशानी का कारण बना हुआ है। बिजली जाते ही लिफ्ट का संचालन रुक जाता है। सौरभ शर्मा
-
पुनीत कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें