फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवासियों को आग से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों को आग से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा संवाद। ग्रेनो वेस्ट की एटीएस होम क्राॅफ्ट नोबिलिटी सोसाइटी में रविवार को फायर सेफ्टी ड्रिल और जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। निवासियों ने आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके और फायर सेफ्टी उपकरणों का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए, इसके बारे में जाना। विशेषज्ञों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में किस तरह शांत रहकर सही कदम उठाने चाहिए। अग्निशामक यंत्र समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। आयोजकों ने कहा कि समय रहते जागरूकता और प्रशिक्षण ही बड़े हादसों को रोकने में मददगार साबित होते हैं। निवासी अजीम खान ने बताया कि आज के समय में हर निवासी को फायर सेफ्टी की बुनियादी जानकारी होनी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें