यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र के गांव दयानतपुर में मामूली विवाद में महिला और बच्चे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। गांव दयानतपुर निवासी सूरजपाल ने बताया कि घटना 16 मई की है। शाम को गांव के ही पंकज, रवि, राकेश और गाजियाबाद निवासी अभिषेक उनके घर के सामने गाड़ी खड़ी कर रहे थे। सूरजपाल की पत्नी आशा ने जब गाड़ी खड़ी करने से मना किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे और विरोध करने पर हमला कर दिया। बीच बचाव कर रहे उनके बेटे पुष्पेंद्र से भी मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।