फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-49 में गंदे पानी से निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-49 में कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे सेक्टर निवासी परेशान हैं और दैनिक कार्य करने में भी परेशानी हो रही है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने बताया कि सेक्टर में गंदे पानी से लोग काफी परेशान हैं। सुबह होते ही सेक्टर के ग्रुप पर निवासियों की ओर से गंदे पानी के फोटो आने लगते हैं। ऐसे में निवासियों की ओर से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस संबंध में आरडब्ल्यूए की ओर से नोएडा प्राधिकरण को सूचित किया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सेक्टर निवासी चंद्र मोहन ने बताया कि पानी बहुत गंदा आता है। अंकित चोपड़ा ने बताया कि पानी गंदा और मटमैला आता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें