फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टॉवर की लिफ्ट बंद होने से निवासियों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विक्ट्री एक सोसाइटी के एक टॉवर में 12 घंटे तक लिफ्ट बंद रहने से निवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। आरोप है कि टॉवर की एकमात्र लिफ्ट आए दिन खराब रहती है, जिसके कारण लोगों को बार-बार सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

निवासी प्रशांत चौहान ने बताया कि के टॉवर में बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे लिफ्ट बंद हो गई। शिकायत के बावजूद बिल्डर प्रबंधन ने शुक्रवार सुबह तक मरम्मत नहीं कराई। इससे बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सीढ़ियों से आना-जाना पड़ा। विरोध के बाद दोपहर 12 बजे लिफ्ट का संचालन फिर शुरू किया गया। चौहान के अनुसार, हफ्ते में तीन-चार दिन लिफ्ट खराब रहती है, जिससे खासकर बुजुर्गों को दिक्कत होती है।
सोसाइटी के निवासी विनोद ने कहा कि हर टॉवर में दो लिफ्टें होनी चाहिए, लेकिन बिल्डर प्रबंधन केवल एक ही लिफ्ट संचालित कर रहा है। दूसरी लिफ्ट लगाने की मांग कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में बिल्डर प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें