ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 में खराब सड़कों के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर की कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और कुछ हिस्सों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। निवासी नीलम का का कहना है कि सड़क मरम्मत को लेकर कई बार प्राधिकरण से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जर्जर सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भरने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। ब्यूरो