फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेंटेनेंस बढ़ाने पर जताया रोष, निवासी बोले- सुविधाओं के हिसाब से शुल्क ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध के बाद बिल्डर ने वापस लिया प्रस्ताव, 6 महीने तक पैसे न बढ़ाने का आश्ववासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्टेट फेज-2 सोसाइटी में मंगलवार को मेंटेनेंस बढ़ाने पर निवासियों ने विरोध जताया। साथ ही बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद नाराज लोगों ने बिसरख कोतवाली में शिकायत भी दी। निवासियों ने शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। आरोप है कि सोसाइटी में सुविधाओं के हिसाब से ज्यादा मेंटेनेंस लिया जा रहा है, जबकि उतनी सुविधाएं नहीं हैं। वहीं प्रदर्शन के बाद बिल्डर ने फिलहाल 6 महीने तक शुल्क न बढ़ाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, लोगों का कहना है कि अगर 6 महीने बाद फिर शुल्क बढ़ाने की कोशिश की गई तो वे दोबारा इसका विरोध करेंगे।
निवासियों ने कहा कि अब तक 2.55 रुपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से शुल्क लिया जाता था, जिसे अचानक बढ़ाकर 3.15 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया। सोसाइटी में रहने वाले संदीप और सचिन ने बिल्डर प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि खर्चों का स्पष्ट विवरण मौजूद नहीं है। स्विमिंग पूल जैसे खर्चों को बढ़ाकर दिखाया गया है। टावरों में लगी कॉफी मशीनें भी लंबे समय से बंद हैं। फिर भी उनका खर्च बिल में जोड़ा जा रहा है। लिफ्ट अक्सर खराब रहती है। इसमें कई बार लोग फंस चुके हैं। बेसमेंट में जगह-जगह पानी का रिसाव भी बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि निराला एस्टेट के एस्टेट मैनेजर ने बताया कि फेज वन का मेंटेनेंस शुल्क नहीं बढ़ाया जा रहा बल्कि वर्तमान शुल्क पर ही हैंडओवर का प्रस्ताव दिया गया है। फेज-2 में अभी निवासियों को प्रस्ताव दिया है कि वो कार्यालय में आकर पिछले अकाउंट का आंकलन कर लें। ताकि वर्तमान दरों के बारे में समझ सकें। वर्तमान दरों पर सोसाइटी का रखरखाव मुश्किल हो गया है। वर्तमान स्थिति में मेंटेनेंस शुल्क 3.15 पैसे प्रति वर्ग फीट आ रहा है। ऐसे में कंपनी को लगातार घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें