ग्रेटर नोएडा। कलाधाम सोसाइटी के निवासी सोमवार को जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। तब तक जिलाधिकारी निकल चुकी थी। डीएम ने निवासियों को मंगलवार सुबह 10 बजे बुलाया है। निवासियों का आरोप है कि छह साल के मासूम की मौत हत्या है। इसमें उच्च अफसर भी दोषी है। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। गंभीर धाराओं में भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। निवासी पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात करेंगे।
कलेक्ट्रेट पहुंचे निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण की लापरवाही से छह साल का बच्चा गड्ढे में भरे पानी में डूब गया। प्राधिकरण की लापरवाही ने बच्चे की जान ली है। कुछ जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन उसकी धाराएं सामान्य हैं। जबकि यह गंभीर अपराध है। बच्चे की हत्या की गई है। निवासियों का आरोप है कि घटना के बाद से जिलाधिकारी और प्राधिकरण के सीईओ मौके तक नहीं पहुंचे हैं। ब्यूरो