फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शुल्क वृद्धि पर बवाल, निवासियों ने पारदर्शिता की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के निवासी बोले- बिना सूचना, चर्चा के शुल्क बढ़ाया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में पानी और सीवर शुल्क बढ़ोतरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निवासियों ने बढ़े हुए शुल्क को वापस लेने की मांग की है।

स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना, चर्चा और सहमति के शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सोसाइटी में अब भी कई मूलभूत समस्याएं हैं, लेकिन सुविधाएं सुधारने के बजाय सीधे शुल्क बढ़ाया जा रहा है। क्लब हाउस में हुई बैठक के दौरान भी यह मुद्दा उठा, जहां निवासियों ने पारदर्शिता की कमी और खर्चों का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक न किए जाने पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासी विकास साहू ने कहा कि तकनीकी सुधार के नाम पर आम लोगों का मासिक खर्च बढ़ाना सही नहीं है। पानी, सीवर और मेंटेनेंस शुल्क की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। इसके साथ ही वास्तविक खर्च की जानकारी सभी निवासियों के साथ साझा की जाए। निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर शुल्क वापस नहीं लिए गए तो वे संबंधित प्राधिकरणों में शिकायत दर्ज कराकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें