नोएडा (संवाद)। सेक्टर-78 स्थित एसोटेक विंडसर कोर्ट में शनिवार को दीपावली के उपलक्ष्य में ‘उत्सव 1.0’ दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डीजे नाइट में बजते फिल्मी और लोकप्रिय गीतों पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग जमकर थिरके। समारोह में रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत के बीच दिवाली का उत्साह देखने को मिला। वहीं सोसाइटी के परिवारों ने एक साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।