फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेपी विशटाउन में नौवें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन, बैठक से नहीं बनी बात

विज्ञापन
जेपी के वायर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
- रखरखाव शुल्क (एसएएम) के विरोध में जुटे निवासी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान
विज्ञापन

फोटो-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-134 स्थित जेपी विशटाउन में रखरखाव शुल्क (एसएएम) के विरोध में निवासियों का प्रदर्शन शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को बारिश के बावजूद धरना स्थल पर डटे रहे निवासियों ने शनिवार को भी जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। निवासियों का कहना है कि बिल्डर एक नवंबर से उनसे एसएएम चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। उनका सवाल है कि जब सड़क सभी के इस्तेमाल के लिए है तो इसके लिए अलग से शुल्क क्यों दें।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सभी परिवारों से धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन में भागीदारी करने की अपील की। निवासियों के प्रतिनिधि सुनील भारद्वाज ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत एकजुटता है और मांगें पूरी होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। जेपी कॉसमॉस एओए अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि शनिवार को बिल्डर के साथ बैठक हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। बिल्डर ने निवासियों की शर्तें नहीं मानीं। ऐसे में धरना आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें