फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ उतरे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रोन-3 स्थित स्टेलर एमआई सिटी होम्स सोसाइटी के निवासियों ने मेंटेंनेंस एजेंसी के खिलाफ रविवार को विरोध जताया। निवासियों का आरोप है कि जब जेईई एडंवास जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा से ठीक पहले पूरी रात बिजली व्यवस्था चरमराई रहती है। बिजली नहीं होने के कारण कई छात्र न तो ठीक से पढ़ाई कर सके और न ही पर्याप्त नींद ले पा रहे। यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य और मानसिक स्थिति के साथ सीधा खिलवाड़ है। निवासियों ने एओए से तत्काल प्रभाव से पुराने ग्रुप बहाल करने की मांग की है। साथ ही स्विमिंग पूल शुल्क समेत अन्य मुद्दों पर खुली चर्चा की मांग की है। निवासियों ने विवादों में घिरी एजेंसी के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इमरजेंसी जीबीएम बुलाकर इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। निवासियों ने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन जारी रहने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें