फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऐस सिटी सोसाइटी में एओए के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी में रविवार को निवासियों ने एओए के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल 60 से अधिक निवासियों ने क्लब हाउस के मुख्य द्वार पर एओए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। स्थानीय निवासी अमित सिंह ने बताया कि एओए के कार्यक्रम में पारदर्शिता की कमी है। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने फंड के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है। जिम के लिए एसी खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया। निवासी संतोष कुमार ने बताया कि वो पिछले कई दिनों से इन मुद्दों पर जवाब मांग रहे हैं, लेकिन एओए ने संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं दी। प्रदर्शन में सुमेध भारद्वाज, रुद्राक्ष भदौरिया, अमित सिंह, संतोष कुमार सिंह, उमेश शुक्ला, हरीश कुमार, लालजी शाह समेत कई निवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें