फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंदे पानी की सप्लाई से नाराज निवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को गंदा पानी आने पर नाराजगी जाहिर की। उनका आरोप है कि घरों में 10 दिनों से गंदा पानी आ रहा है। समय से मेंटेनेंस देने के बाद भी उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। निवासियों ने कार्यालय के बाहर एओए के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन


सोसाइटी में रहने वाले मयंक गुप्ता ने बताया कि करीब पिछले 10 दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। घरों में एकदम काले रंग का पानी आ रहा है, जिसमें से बदबू भी आती है, जिसका इस्तेमाल लोग रोजमर्रा के कार्य में भी नहीं कर पा रहे हैं। मेंटेनेंस कार्यालय पर जाकर उन्होंने एओए सदस्यों से गंदे पानी के समाधान करने के लिए बोला, लेकिन एओए द्वारा उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। लोगों का आरोप है कि लोगों से जब एओए से समाधान की मांग की तो उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए और अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट गए। वहीं अनूप, राजीव, अजय ने बताया कि सोसाइटी में कई लोगों के पेट में दर्द वह दस्त की शिकायत होने लगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें