फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिजर्व प्राइस से तीन गुना अधिक रेट पर बिके आवासीय भूखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व प्राइस से तीन गुना अधिक रेट पर बिके आवासीय भूखंड
विज्ञापन

-ग्रेनो प्राधिकरण 26 आवासीय भूखंडों की हुई नीलामी, 166 भूखंडों की योजना 20 जनवरी को हुई थी लांच
-एसबीआई पोर्टल के जरिए 30 मार्च तक चलेगी ऑनलाइन नीलामी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना के 26 भूखंडों की ऑनलाइन नीलामी रविवार को हुई। जिसमें रिजर्व प्राइस से लगभग तीन गुना अधिक कीमत पर बोली लगाई गई। सेक्टर-2 स्थित 120 वर्ग मीटर का एक भूखंड निर्धारित रिजर्व प्राइस से तीन गुना अधिक कीमत पर बिका। भूखंडों का ड्रा 4 दिन और चलेगा। रिजर्व प्राइस के मुताबिक 26 भूखंड लगभग 18.22 करोड़ के थे लेकिन, नीलामी के बाद अब तीन माह में ग्रेनो प्राधिकरण को लगभग 52 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर संपत्ति विभाग ने बीते 20 जनवरी को 166 आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च की गई थी। इस योजना में 162 वर्ग मीटर से लेकर 738 वर्ग मीटर एरिया तक के भूखंड शामिल किए गए हैं। ये भूखंड ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2, सेक्टर चाई-थ्री, फाई-थ्री, डेल्टा-टू, डेल्टा थ्री, सिग्मा-2, सिग्मा-वन में स्थित हैं। रविवार से इन भूखंडों का ऑनलाइन नीलामी शुरू हो गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने बताया कि पहले दिन ड्रा में 162 वर्ग मीटर और 220 वर्ग मीटर एरिया के भूखंड शामिल किए गए थे। शेष बचे हुए भूखंडों की नीलामी 27, 28 29 व 30 मार्च को भी होगा। नीलामी के लिए पात्र आवेदकों की सूची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड है। प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहना है कि एनसीआर के सबसे हरे -भरे शहर ग्रेटर नोएडा में ना सिर्फ औद्योगिक और वाणिज्यिक निवेश, बल्कि रिहायशी के प्रति भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें