फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़ा संग्रहण शुल्क को लेकर लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 के निवासियों और आरडब्ल्यूए ने कूड़ा संग्रहण के समय कथित रूप से शुल्क मांगने की शिकायतों पर नाराजगी जताई है। बिना किसी आधिकारिक सूचना के घर-घर जाकर धनराशि मांगे जाने से लोगों में असमंजस की स्थिति है। उन्होंने प्राधिकरण से इस संबंध में स्पष्ट नीति जारी करने की मांग की है। आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यदि कूड़ा संग्रहण के लिए कोई शुल्क निर्धारित किया जाना है तो पहले संबंधित प्राधिकरण, एजेंसी और आरडब्ल्यूए के बीच औपचारिक बातचीत होनी चाहिए। निवासियों ने प्राधिकरण, संबंधित एजेंसी और आरडब्ल्यूए के बीच तालमेल बनाकर स्पष्ट व्यवस्था तय करने की मांग की है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें